
Deoghar : एक युवक का एटीएम कार्ड एक एटीएम मशीन में फंस गया और उसके बाद उसके बैंक खाता से 20 हजार की अवैध निकासी कर ली गयी।

घटना में संबंध में बताया गया कि बिहार के भागलपुर जिला के पिरपैंती निवासी संतोष कुमार जमुई जिला के चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बसवरिया हाइ स्कूल में क्लर्क के पद पर कार्यरत है।

उसने बताया कि सारवां मोड से बाजला चौक जाने वाले रास्ते में स्थित एसबीआइ के एटीएम मशीन में उसका एटीएम कार्ड फंस गया। वहां एक नंबर मदद के लिए लिखा हुआ था। उसने उस नंबर पर काल किया।
वहीं मदद करने के नाम पर उसे झांसा में ले लिया गया। उसके बाद उसके बैंक खाता से 20 हजार की अवैध निकासी कर ली गयी।
मैसेज आने पर उसे ठगी के बारे में पता चला। उसने इसकी शिकायत साइबर थाने में की है। साइबर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।


