
Deoghar: देवघर डीसी विशाल सागर की अध्यक्षता में देवघर हवाई अड्डा में हवाई जहाज के नाइट लैंडिंग, टेक ऑफ एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उपायुक्त ने देवघर हवाई अड्डा में हवाई जहाज के Night Landing/Take-off एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर किए जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।

समीक्षा बैठक के दौरान उपायुक्त विशाल सागर ने एयरपोर्ट के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि देवघर एक तीर्थस्थल एवं पर्यटक स्थल होने के कारण एयरपोर्ट परिसर में प्रोटोकॉल के अनुसार भीआईपी लाउंज की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

साथ ही उपायुक्त ने अतिक्रमण व एप्रोच रोड से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों व एयरपोर्ट के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कहा कि शेष बचे कार्यों को तय समय अनुसार करने का निदेश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे अपर समाहर्ता, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल देवघर, देवघर एयरपोर्ट के अधिकारी, अंचलाधिकारी देवीपुर एवं संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।


