
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र की महिलाओं ने अपनी सूझबूझ से एक चोर को पकड़ बहादुरी दिखाई है। गांव में घुसे चोर को महिलाओं ने न सिर्फ पकड़ा बल्कि, वो भाग न जाये इसलिए रस्सी से बांधकर, रात भर उसपर नजर रखी और सुबह पुलिस के हवाले किया।

मामला गुरुवार रात का है। जब कुंडा थाना के बेलामेठी गांव के लगभग सभी पुरुष एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे और गांव में ज्यादातर महिलाएं ही मौजूद थीं। तभी देर रात एक युवक एक घर में चोरी करने के लिए घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच एक महिला की नजर उस पर पड़ गई।

महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर अन्य घरों से महिलाएं दौड़ीं और युवक को धरदबोचा। उसके बाद युवक के हाथ-पांव रस्सी से बांध कर रात भर निगरानी की, ताकि ये भाग न जाये
फिर, सुबह कुंडा पुलिस को सूचना दी गयी। जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंची और युवक को थाना लेकर आई। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है।


