
Deoghar / Sarwan: सारवां-देवघर मुख्य मार्ग घोरपरास स्कूल के समीप अज्ञात वाहन के धक्के से झारखंडी गांव के सियाटांड़ टोला निवासी दादी-पोता की मौत घटना स्थल पर हो गई. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार गोरिया देव्या 70, व चंदन कुमार 13 बिशनपुर से पैदल घर जा रहे थे. इसी बीच देवघर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दिया।

जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी प्रदीप लकड़ा एसआई उमेश कुमार गुरदयाल घटनास्थल पहुंचे लोगों को समझने की कोशिश की लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हो थे और रोड जाम कर दिया। करीब आधे घंटे सड़क जाम रहा.


जानकारी मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार मौके पर पहुंचे उनके द्वारा भी काफी समझाने की कोशिश की गई लेकिन उग्र ग्रामीणों ने नहीं माने। इसके बाद जानकारी मिलने के बाद कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, प्रखंड विकास पदाधिकारी रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बूझकर जाम हटवाया।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया और निजी फंड से कृषि मंत्री ने आर्थिक सहयोग किया। इसके साथ ही हर संभव सरकारी सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया।


