
Deoghar: देवघर-दुमका रेलखंड स्थित महेशामारा के समीप 45 वर्षीय सुनिता देवी की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हो गई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि महिला रेलवे लाइन को पार करने की कोशिश कर रही थी।

उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गई। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।


