
Deoghar: रेलवे ने 13 अक्टूबर से पटना और झाझा के बीच चलाई जा रही गाड़ी सं. 03274/03273 पटना-झाझा-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल का मार्ग विस्तार देवघर तक कर दिया है। अब ये ट्रेन पटना से देवघर तक चलेगी। जिसे शुक्रवार को गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने देवघर स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर पटना के लिए रवाना किया।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित गोड्डा योजना के तहत देवघर स्टेशन से पटना के लिए MEMU ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने पिछड़े क्षेत्र के आमलोगों तक विकास पहुँचाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया है।

इस मौके पर देवघर विधायक नारायण दास व आसनसोल डीवीजन के DRM चेतनानंद सिंह मौजूद थे।
इस ट्रेन का पटना और झाझा के बीच समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा। गाड़ी सं. 03273 देवघर-पटना मेमू स्पेशल ट्रेन देवघर से 06.50 बजे खुलकर 07.00 बजे जसीडीह, 07.20 बजे लाहाबन, 07.25 बजे टेलवा बाजार, 07.35 सिमुलतला, 07.56 बजे घोरपारन, 08.15 बजे नरगंजो एवं 08.20 बजे रजला स्टेशनों पर रुकते हुए 08.25 बजे झाझा पहुंचेगी तथा झाझा से यह 08.30 बजे खुलकर अपने नियत समय एवं ठहराव पर रुकते हुए 14.30 बजे पटना पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 03274 पटना-देवघर मेमू स्पेशल ट्रेन पटना से 09.55 बजे खुलकर अपने नियत समय एवं ठहराव पर रुकते हुए 16.05 बजे झाझा पहुंचेगी। झाझा से यह ट्रेन 16.10 बजे खुलकर 16.15 बजे रजला, 16.21 बजे नरगंजो, 16.27 बजे घोरपारन, 16.34 बजे सिमुलतला, 16.39 बजे टेलवा बाजार, 16.46 बजे लाहाबन एवं 17.01 बजे जसीडीह रुकते हुए 17.20 बजे देवघर पहुंचेगी।


