Deoghar: देवघर को प्रतिभाओं का शहर कहा जाता है। हर क्षेत्र में यहां के युवा परचम लहरा रहे हैं। इस बार खेल के क्षेत्र में देवघर का लाल नाम रौशन करने को तैयार है। झारखंड के देवघर के रहने वाले शुभम कुमार का आईपीएल (IPL) में खेलते नजर आ सकते हैं। जो न सिर्फ देवघर बल्कि पुरे झारखंड के लिए भी गर्व की बात है।
देवघर के बम्पास टाउन के रहने वाले शुभम कुमार सिंह (Shubham Kumar Singh) का फास्ट बॉलर (Fast Baller) के तौर पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कैंप में चयन हो चुका है। 17 सिंतबर को होने वाले आईपीएल में शुभम बॉलिंग करते नजर आ सकते हैं। जिसके लिए शुभम 16 जुलाई से मुंबई इंडियंस के लिए मुंबई में कैंप में रहंगे और प्रैक्टिस करेंगे। इस कैंप में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद उम्मीद है कि आने वाले समय में शुभम मुंबई इंडियन टीम में खेलते हुए नजर आएंगे।
अपनी कड़ी मेहनत के दम पर 2015 में शुभम झारखंड राज्य टीम में चयनित हुए। झारखंड क्रिकेट संघ के अंदर अंडर-19 में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद शुभम की चर्चा होने लगी। जिसके बाद मुंबई इंडियंस में आईपीएल के लिए उनके खेल को लगातार परखा जा रहा था। मुंबई की टीम को लगा कि ये खिलाड़ी आने वाले समय में उनकी टीम को हिस्सा बन सकता है। ऐसे में टैलेंट हंट के तहत शुभम का टीम के कैंप के लिए चयन किया गया। वे अब भारत व विदेश के दिग्गज खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर सकेंगे। ऐसे में आने वाला समय शुभम के लिए बहुत ही अहम हैं।
बता दें कि पिछली बार कोरोना के कारण आईपीएल स्थगित कर दिया गया था लेकिन इस बार दुबई के आबू धाबी में आईपीएल (IPL in Abu Dhabi) का आयोजन होने वाला है।
जानकारी हो कि शुभम झारखंड के टी-20 व वन डे टीम का हिस्सा रह चुका है।