
Deoghar: जिले के रिखिया थाना में घर का ताला तोड़कर हजारों रूपये की संपत्ती की चोरी कर लिये जाने का मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला रढ़ीया निवासी ललीता देवी ने दर्ज कराया है।

कहा है कि घर के सभी सदस्य एक कमरे में सोये थे। देर रात को दूसरे कमरे का ताला तोड़कर चोरों चांदी के जेवरात एवं बर्तन सहित कई सामान की चोरी कर ली। सुबह उठने के बाद चोरी होने की जानकारी मिली। मामला दर्ज कर रिखिया पुलिस छानबीन में जुट गयी है।



