
Deoghar: गुरुवार की सुबह देवघर जिले के चितरा थाना क्षेत्र के अजय नदी पर स्थित पुल के नीचे नदी से एक युवती की लाश बरामद हुई। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। युवती की पहचान मिहिजाम कांगोइ निवासी नेहा सिकदार के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि युवती की लाश ग्रामीणों ने देखी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका, थाना प्रभारी राजीव कुमार, एसआई साहेब राम किस्कू,एसआई राम अनूप प्रसाद, एस आई सच्चिदानंद सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। शव को पानी से निकाला गया। शव को देखते ही आशंका जताई गई कि इसकी हत्या हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की। लाश पर गहरे जख्म के निशान पाए गए। काफी देर तक युवती की पहचान नहीं हो पाई। इधर, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पहचान की तलाश में जुटी ही थी कि मृत युवती की वायरल तस्वीर उसके परिवार वालों तक पहुंच गई।
मृतका की बहन सोना सिकदार ने युवती की पहचान की। जो मिहिजाम कांगोइ की रहने वाली है। मृतका का नाम नेहा सिकदार बताया जाता है। जानकारी मिलते ही युवती के परिजन देवघर पहुंचे।
इधर, पूरे मामले की छानबीन में पुलिस जुटी है।


