
Giridih: गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस ने पचम्बा थाना इलाके के बोडो में बलदेव यादव के घर पर छापेमारी कर एक साथ 9 साइबर अपराधियों को दबोचने में सफलता पाया है। पुलिस के अनुसार सारे साइंस के फाइनल इयर के छात्र है। एक साथ 9 साइंस के छात्रों की गिरफ्तारी ने गिरिडीह पुलिस को भले ही सफलता दिलाया हो, लेकिन पुलिस भी हैरान है सारे फाइनल इयर के छात्र हैं और शॉर्ट कट में पैसे कमाने को लेकर साइबर अपराधी बन गए।

लिहाजा, सोमवार को प्रेसवार्ता कर एसपी दीपक कुमार शर्मा और साइबर डीएसपी संदीप सुमन ने चिंता जताई और कहा की गिरिडीह पुलिस का मकसद है जिले को साइबर क्राइम से मुक्त करने का, लेकिन ये वाकई चिंता ही बात है की अब पढ़े लिखे युवा भी अपराध के रास्ते में जा रहे है। क्योंकि साइंस के यही सारे छात्र बोरो में एक तरह से मिनी कॉल सेंटर चलाते थे, और अलग अलग एप के जरिए ही गर्भवती महिलाओं के परिजनों को कॉल कर सरकारी योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करते।

इतना ही नहीं सारे अपराधी बिजली विभाग के अधिकारी बन कर भी कंज्यूमर को डराते और बिजली काटने का धमकी देकर ठगी करते थे। गिरफ्तार अपराधियों में जमुआ थाना इलाके के नीलेश मंडल, मुफ्फसिल थाना इलाके के मोहन मंडल, गांधी नगर निवासी नागेश्वर दास के साथ सिहोडीह निवासी रुद्र कुमार रॉकी, बेंगाबाद निवासी महेंद्र सिंह, मोतीलाल किश्कू, नीरज कुमार, जामताड़ा निवासी अशोक कुमार और एक अन्य शामिल है।
इधर एसपी ने बताया की गिरफ्तार सारे अपराधी रिमोट एक्सेस एप के साथ टीम व्यूअर समेत अन्य एप का लिंक भेज कर लोगो को ठगते थे।


