
Deoghar: झारखंड कृषि मंत्रालय संभालने के बाद आज दीपिका सिंह पांडे देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंची। जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें मंदिर के प्रशासनिक भवन में प्रवेश कराया गया. जिसके बाद संकल्प के बाद उन्हें बाबा मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कराया गया.

जहां बाबा बैद्यनाथ का उन्होंने विधि विधान से पूजा अर्चना की पूजा अर्चना करने के बाद कृषि मंत्री दीपिका सिंह पांडे ने कहा कि राज्य की खुशहाली को लेकर बाबा बैद्यनाथ से कामना की है.

इसके अलावे कृषकों को ज्यादा से ज्यादा फायदा कैसे मिले इसको लेकर पहली प्राथमिकता में काम की जाएगी।
उन्होंने कहा की हालांकि पूर्व से ही झारखंड में हेमंत सरकार के द्वारा कृषकों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाने को लेकर काम किया जा रहा है. वही पदभार ग्रहण करने के बाद और भी तेजी से कृषकों के लिए काम किया जाएगा


