Deoghar: देवघर जिले के खागा थाना इलाके में ससुराल आये एक व्यक्ति की बाइक घर से चोरी हो गयी। इसे लेकर जामताड़ा जिला के नाला थाना इलाके के मालडीहा निवासी मनोज कोल ने थाना में मामला दर्ज कराया है।
कहा है कि वह बाइक से ससुराल खागा थाना क्षेत्र के बिराजपुर आया था। ससुराल स्थित घर में बाइक को लगाया। सुबह जब उठा तो देखा कि घर के अंदर से बाइक गायब है। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक नहीं मिली।
इधर मामला दर्ज कर खागा पुलिस जांच में जुट गयी है।