
Deoghar: देवघर जिले के सारवां थाना पुलिस ने फरार चल रहे किशोरी के अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम चन्द्रदेव वर्मा है जो थाना इलाके के दासडीह का रहने वाला है।

बताते चलें कि 01 अक्टूबर को किशोरी के अपहरण को लेकर मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए किशोरी को बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी फरार चल रहा था।



