
Deoghar: देवघर के बरमसिया स्थित बिकानेर स्वीट्स के पांच साल पुरे हो गए। पांच साल पुरे होने पर अवसर पर बिकानेर स्वीट्स & रेस्टोरेंट में सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया।

स्वीट्स के प्रोपराइटर संजीत कुमार सिंह के बच्चों पुत्र नमन, पुत्री नव्या, भतीजा कनिष्का, हिमाशु, भतीजी मैत्री सभी भाई बहन ने मिलकर बीकानेर के पुरे स्टॉफ के साथ केक काट कर इस अवसर को सेलिब्रटी किया। साथ ही साथ इस मौके पर सभी ग्राहकों के लिए 20% तक का छूट सभी सामानों पर दिया गया है।

प्रोपराइटर संजीत कुमार सिंह ने बताया कि हमने पांच सालों में अपने ग्राहकों को शुद्ध और लजीज पकवान देने की कोशिश की है।

उन्होंने बताया कि इस पांच साल में दो साल लॉक डाउन में गुजरा। वो वक़्त आसान नहीं था लेकिन, उस कठिन समय में भी हमने ना तो किसी को काम से निकाला और ना ही किसी के वेतन में कोई कटौती किया गया। यही कारण है कि आज भी सभी सभी स्टॉफ बिकानेर को अपना समझ कर काम करते हैं और सभी के सहयोग से बिकानेर स्वीट्स देवघरवासियों के पसंदीदा रेस्टोरेंट में शामिल हो चूका है।


