
Deoghar News : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के कोरियासा मोहल्ला में एक अर्ध निर्मित मकान में काम कर रहे कारपेंटर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम 26 वर्षीय धीरज कुमार शर्मा है जो थाढ़ीदुलमपुर मोहल्ले का रहने वाला था।

घटना की जानकारी मिलते ही कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि झोसगाढ़ी निवासी फास्टफूड दुकानदार राजेश कुमार साह के अर्ध निर्मित मकान में वह कारपेंटर का कार्य का ठेका लिया था। परिजनों ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह 09 बजे कम पर निकला था। जब वह देर शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिजन उसे खोजने निकले देर रात तक काफी खोजबीन किया लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।
शनिवार की सुबह मृतक के परिवार के सदस्य कोरियासा स्थित राजेश साह के साथ अर्ध निर्मित मकान पहुंचे। उक्त मकान का मेंन गेट का कुंडी अंदर से लगा हुआ था। परिजन मकान में बॉउंड्री वॉल को तड़प कर अंदर गए और मेन गेट का कुंडी खोला।
उसके बाद सभी लोग अंदर गए तो मकान के किचन के अंदर छत में प्लास्टिक के रस्सी के सहारे उसे फांसी पर लटकता पाया। रिश्तेदारों ने रस्सी को काट कर उसे नीचे उतारा तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी है।
उपरांत घटना की जानकारी कुंडा पुलिस को दी। बताया जाता है कि मृतक को एक 5 वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटा है। इधर पुलिस यह जानकारी जुटाने में लगी है कि किस वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है।


