
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके से तीन अवैध बालू लदा बाइक को जब्त किया गया है। वहीं तीनों बाइक के चालक को हिरासत में लिया गया है।

बताया जाता है कि यह कार्रवाई सीसीआर डीएसपी आलोक रंजन के द्वारा की गयी है। तीनों बाइक को नगर थाना में सुरक्षित रखा गया है।

बताया जाता है कि बाइपास सड़क से सीसीआर डीएसपी गुजर रहे थे। उसी दौरान उन्हें सतसंग ऑवरब्रीज के पास चार- पांच की संख्या में बाइक पर अवैध बालू लाद कर आते दिखा। जवानों के सहयोग से तीन बाइक को पकड़ लिया गया जबकि अन्य बाइक चालक वाहन लेकर फरार हो गये।



