
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के बाजला चौक स्थित एक नर्सिंग होम के पास से एक बाइक चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है।

इसे लेकर बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के रहने वाले ओमप्रकाश सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया है।

कहा है कि वह बाजला चौक स्थित एक नर्सिंग होम मरीज दिखाने आया था। बाइक को नर्सिंग होम के बगल स्थित पार्किंग में लगाकर अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब बाहर निकला तो देखा की बाइक गायब है। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं मिला।
उपरांत नगर थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा। नगर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गयी है।


