
Deoghar: देवघर नगर थाना के बम्पास टाउन इलाके में पंडाल खोलने के क्रम में एक मजदूर 440 वॉल्टेज के बिजली तार के चपेट में आ गया। जिससे उसकी जमीन पर गिरकर मौत हो गयी।

मृतक का नाम दिनेश टूडू है जो जामताड़ा जिला के मंझिया गांव का रहने वाला है। पुलिस को दिये बयान में मृतक के पिता सूरज टुडू ने कहा कि उसका बेटा देवघर में रहकर मजदूरी का काम करता था। 25 सितंबर को सुबह सात बजे के आसपास मृतक दिनेश टूडू बाजाला चौक पर स्थित मोहन यादव के शादी का पंडाल खोल रहा था। बगल में ही 440 वॉल्टेज का तार लटक रहा था। पंडाल खोलने के दौरान वह उक्त तार के करंट के चपेट में आकर उपर से जमीन पर गिर गया। हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग दौड़े और आनन-फानन में टोटो में लादकर उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां कुछ ही देर में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

इधर जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ द्याम ओपी पुलिस द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टर्माटम के लिये भेज दिया गया।



