
Deoghar: देवघर नगर थाना में किशोरी का अपहरण कर जबरन शादी करा दिये जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला किशोरी की मां ने दर्ज कराया है। कहा है कि उसकी किशोरी स्कूल जाने के लिये घर से निकली थी।

उसी दौरान 10-12 लोगों ने उसका जबरन अपहरण कर लिया और शादी करवा दी। जब वह ग्रामिणों के साथ किशोरी को छुड़ाने गयी तो उपरोक्त लोगों ने रड एवं लाठी डंडा से मारपीट करना शुरू कर दिया। इस घटना में कई लोग घायल हो गये। नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है।


