
Deoghar: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), देवघर का चतुर्थ वार्षिकोत्सव समारोह दिनांक 16 सितंबर को भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। चतुर्थ वार्षिकोत्सव के आयोजन के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन होंगे।

राज्यपाल द्वारा एम्स परिसर में नर्सिंग छात्रावास का उद्घाटन निर्धारित हैं जिसके बाद वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल होंगे।

जानकारी हो कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, देवघर अपने चार वर्षों के काल कम में लगभग 600 एमबीबीएस एवं 150 नर्सिंग छात्रों को शिक्षण प्रदान कर रही है, एम्स देवघर बाह्य रोग विभाग एवं अतः रोग विभाग के साथ साथ सिमित सर्जरी व्यवस्था के साथ रोगियों को सेवा प्रदान कर रहा है। एम्स देवघर को भारत सरकार द्वारा जनजाति स्वास्थ्य का क्षेत्र में शोध एवं अनुसंधान के लिए उत्कृष्टता का केन्द्र बनाया गया है साथ ही साथ एम्स देवघर पूर्वी भारत का महत्वपूर्ण शोध संस्थान के रूप में उभर रहा है। बहुत ही जल्द देवघर में उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता संभावित है।


