
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के खोरदाह मोहल्ला में जान मारने की नियत से मंगलवार की देर शाम को सीताराम यादव को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना के बाद उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अस्पताल में इलाज के क्रम में पुलिस को दिये बयान में सीताराम यादव ने कहा है कि वह दूध का व्यवसाय करता है। मंगलवार की शाम के 7.30 बजे के आसपास एक अज्ञात व्यक्ति आया और बोला की दूध लेना है तो उसने कहा दूध नहीं है, आगे कहीं देख लो मिल जायेगा। थोड़ी देर बाद मोहनपुर थाना क्षेत्र के लेटवाबरण निवासी विष्णु यादव उसके पास आया और पीछे से गोली मार दिया।

आरोप है कि विष्णु के साथ खोरादह निवासी शालीग्राम यादव, पवन यादव, सहित दो अज्ञात व्यक्ति भी था। हो हल्ला सूनकर आसपास के लोग जुटे और प्राइवेट वाहन से उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया। कहा है कि उसका भाई शालीग्राम यादव जमीन हड़पने की नियत से उसकी हत्या करने का प्रयास किया है। इधर बयान लेकर नगर पुलिस मामला दर्ज करने में जुट गयी है।


