
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के एसपी कार्यालय के सामने स्थित एसबीआई शाखा परिसर से एक ग्राहक का 20 हजार रूपये चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर परमेश्वर दयाल रोड बरमसिया निवासी परमानंद पंडित ने मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 6 सितम्बर को बैंक से 20 हजार रूपये निकाला। उसी बीच बैंक परिसर में एक व्यक्ति आया और रूपये निकालने के लिए फॉर्म भरने में सहायता करने को कहा। उसके अनुरोध करने पर कुर्सी पर बैठ कर फॉर्म भर रहा था। वह जब उसका खाता नंबर पूछा तो वह बाहर जाकर लाने की बात कहा। काफी देर तक वह नहीं लौटा तो वह पीछे रखे अपने बैग देखा तो उसमे रखे 20 हजार रूपये गायब पाया।

कहा है कि अनजान व्यक्ति कब उसका रुपया लेकर चला गया पता नहीं चला। नगर पुलिस मामला दर्ज कर बैंक में लगे सीसीटीवी को खांगलने में जुट गई है।


