
Deoghar: पिछले दिनों नगर थाना इलाके के एक आपराधिक गिरोह के कुछ सदस्यों का इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल हुआ था।

जिसमे पुलिस को धमकी देते हुए गाली गलौज किया जा रहा था। उपरांत उक्त गिरोह का नाम एक ड्राइफ्रूट्स के दुकान में रंगदारी की मांग को लेकर फायरिंग किये जाने कि बात सामने आई थी। उसके बाद देवघर एसपी ने इस मामले गंभीरता से लेते हुए एक टीम का गठन कर उपरोक्त सभी अपराधियों कि गिरफ्तारी के लिए भेजा था।

सूत्रों की माने तो उक्त टीम ने यूपी के नोएडा इलाके से स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी आदर्श तिवारी सहित तीन को हिरासत में लिया है। हालांकि देवघर पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी बताने से बच रही है।


