Deoghar: भादो मेला के दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष निगाह रखी जाएगी। तकनीक से पुलिस को लैस किया जाएगा। ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कुल 30 पोस्ट बनाए गए है। जहां 1-4 की संख्या में पुलिस पदाधिकारी व जवान तैनात रहेंगे। यह जानकारी एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग ने दी।
बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस को तकनीक (कैमरा) से लैस किया जाएगा। जिसके सहारे और भी बेहतर तरीके से यातायात व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी। बताया कि मुख्यालय से इसकी मांग की गई है। मुख्यालय से प्राप्त होते ही इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। वहीं भादो मेला को लेकर उन्होंने बताया कि बाबा मंदिर प्रागंण सहित मंदिर आने वाले रास्ते पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। भादो मेला के दौरान 1100 पुरुष बल, 150 महिला, 1000 होमगार्ड के जवान को तैनात कर दिया जाएगा।
इसके अलावा 100 की संख्या में जवान व अधिकारी क्यूआरटी के लिए लगाया जाएगा। श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्त सीआरपीएफ व झारखंड जगुआर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि एनडीआरएफ की टीम मुस्तैद रहेगी।