
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के पांडेय मोड़ के पास बुधवार की देर रात नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। उक्त युवक ने वहां के कई दुकानदारों से हाथापाई की।

एक मोमो दुकान संचालक का सारा सामान जमीन पर फेंक दिया। लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर कुंडा थाना की पुलिस पहुंची और युवक को पकड़कर थाना लाया।

लोगों ने बताया कि उक्त युवक ने पहले भी नशा करके वहां इसी तरह से हंगामा किया है। वहीं युवक के खिलाफ चोरी का पहले से मामला दर्ज है। वह पहले भी जेल भी जा चुका है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस उससे पूछताछ करने में जुटी थी।


