धनबाद।

धनबाद जिला परिषद बोर्ड की बैठक के दौरान सदस्य दुर्गा दास ने चेयरमैन रोबिन गोराई के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। दास का दावा है कि उनके साथ 10 सादस्यों का समर्थन प्राप्त है। वहीं जिस समय प्रस्ताव पेश करने के लिए दुर्गा दास ने जैसे ही संबोधन शुरू किया ठीक उसी वक्त चेयरमैन रोबिन गोराई ने अचानक बोर्ड बैठक समाप्त करने की घोषणा कर दी और मीटिंग छोड़ चले गए। दास ने अपने प्रस्ताव से संबंधित आवेदन सचिव को सौंप दिया।
बोर्ड की बैठक में हंगामा :

दुर्गा दास ने कहा कि गाँव में सदस्य अपना मुंह दिखाने लायक नही है। निर्धारित समय पर बैठक नही हो रही है। दुर्गा के साथ समर्थन में शामिल अन्य सदस्यों में अशोक कुमार सिंह, रेणुका मोदी, सीमा बाउरी, निशा देवी, अंजना देवी, रेणु देवी, हिरामन नायक, कमली देवी शामिल हैं। वही बोर्ड के अन्य सदस्यों ने विरोध करते हुए कहा कि दुर्गा दास के अविश्वास प्रस्ताव सदन में रखना चाहिए । सुभाष राय ने कहा कि बोर्ड बैठक जब भी सही तरीके से संचालित होती है तो हंगामा किया जाता है। काम नही हो पा रहा है। अविश्वास प्रस्ताव पर सदस्य सुभाष राय ने चेयरमैन का पक्ष लिया, इसी पर निरसा विधयक अरूप चटर्जी के प्रतिनिधि गौतम दसौंधी ने विरोध किया। इसी को लेकर दोनों तरफ से आरोप लगाए गए। इन दोनों के कारण बोर्ड बैठक के बाद हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।


