
Deoghar: बीते 2022 के अक्टूबर माह में अपराधियों ने बलियाचौकी निवासी रिंकू पूरी कि हत्या गोली मारकर कर दिया था। इसे लेकर कुंडा थाना में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। मामले में 10 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

जिसमें अरुण पुरी, ऋषि रंजन राज उर्फ रिशु, संदीप यादव, अमित यादव, रोहित यादव, गुड्डू यादव, आमोद यादव, मोहन यादव, धीरज यादव, दीपक गोस्वामी, को आरोपी बनाया गया था। घटना के कुछ दिन बाद ही कुंडा पुलिस ने मामले के आरोपी अरुण पुरी, ऋषि रंजन राज उर्फ रिशु, संदीप यादव, गुड्डू यादव और दीपक गोस्वामी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

इस मामले में अमित यादव, रोहित यादव, आमोद यादव और धीरज यादव फरार चल रहे थे। गुप्त सूचना पर बुधवार को कुंडा पुलिस ने इस हत्याकांड की एक आरोपी को थाना क्षेत्र के भोरा जमुना से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम अमित यादव है जो मधुपुर थाना क्षेत्र के बुगैया गांव का रहने वाला है। समाचार लिखे जाने तक कुंडा पुलिस इससे पूछताछ करने में जुटी थी।


