
Deoghar: देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में 26 अगस्त को एक नाबालिग छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया गया है। मामला नाबालिग के पिता ने दर्ज कराया है।

कहा है कि 26 अगस्त को परिवार के सभी लोग घर से कुछ दूरी पर स्थित खेत में काम कर रहे थे। नाबालिग बेटी 2.30 बजे के आसपास खेत में खाना पहुंचाने घर से निकली थी। उसी क्रम में गांव के ही एक युवक ने उसे रास्ते से अपहरण कर लिया और रास्ते में स्थित जंगल में लेकर चला गया। जब वह चिल्लाने का प्रयास की तो उसका गला और मुंह दबा दिया। जंगल में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और अश्लिल वीडीओ बना लिया। युवक ने किशारेी को धमकी दिया की इस घटना की परिवार वालों को जानकारी दिया तो जान से मार देंगें।

इस दौरान उसे लगभग तीन घंटे तक मारपीट कर अपने कब्जे में रखे रहा। कहा है कि जब वह देर तक खाना लेकर नहीं पहुंची तो वे लोग उसकी खोजबीन करने लगे। शाम के 6 बजे के आसपास किशोरी घर वापस लौटी और घर वालों को अपबीती सुनाई। कहा है कि उपरांत सभी लोग आरोपी के घर पुछताछ के लिये पहुंचे तो उसके घर वाले ने जान मारने की धमकी देते हुए इस घटना को भूल जाने की बात कही।
वहीं मामला दर्ज करने बाद मोहनपुर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गयी है।


