
Deoghar: गुरुवार की सुबह देवघर के बुढ़ई बाजार में अचानक आग लगने से सात दुकानें जलकर राख हो गये। जिसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय सांसद निशिकांत दुबे मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से मुलाकात की।

सांसद निशिकांत दुबे ने हर संभव मदद का आश्वासन देते हुए सभी पीड़ित दुकानदारों को 25-25 हज़ार रुपए की आर्थिक सहायता दी।

बता दें कि गुरुवार सुबह करीब 6:00 से 6:30 बजे के बीच बुढ़ई चौक पर भीषण आग लग गयी। जिसमे दुकानें इसकी चपेट में आ गए और पूरी तरह जलकर राख हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर और देवघर से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कई दुकानें पूरी तरह जल चुकी थीं।
शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।



