Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के हरिहरबाड़ी मोड़ के पास रविवार की सुबह नो एंट्री क्षेत्र में ऑटो को घुसने से मना करने पर वहां तैनात एक होमगार्ड महिला को चालक ने अपने ऑटो से 50 मीटर तक घसीट कर लेकर चला गया। इस घटना में महिला होमगार्ड को गंभीर चोट लग गई।

घायल महिला होमगार्ड का नाम ममता कुमारी है जो हजारीबाग की रहने वाली है। जो श्रावणी ड्यूटी पर देवघर आई हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही अन्य पुलिस बल वहां पहुंचे और ऑटो को जप्त यातायात थाना के हवाले कर दिया। वही मौके पर से ऑटो चालक फरार होने में सफल रहा।

घटना की बाबत बताया जाता है कि ओपी 7 के अंतर्गत महिला होमगार्ड ममता कुमारी हरिहरबाड़ी मोड़ पर तैनात। रविवार की सुबह 9 बजे के आसपास एक ऑटो चालक जबरन नो एंट्री जोन में घुसने जा रहा था। ममता कुमारी ने जब ऑटो को रोका तो ऑटो चालक जबरन प्रवेश करना चाहा। ऑटो को रोकने के दौरान ममता कुमारी का हाथ वाहन में फंस गया। वह चिल्लाती रही लेकिन ऑटो चालक उसे करीब 50 मीटर दूरी तक घसीटते हुए लेकर चला गया।
उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर तैनात अन्य पुलिसकर्मी वहां दौड़े और ऑटो को पकड़ा। इसे लेकर होमगार्ड ममता कुमारी ने स्थानीय ओपी 7 में आवेदन देकर मामले की शिकायत दिया है।



