
Deoghar : देवघर नगर निगम क्षेत्र में चल रहे विभिन्न योजनाओं का एसयूडब्ल्यूएएएसआइ (सपोर्ट फार अर्बन वाटर एंड सैनिटेशन इंडिया) व यूएसएआइडी (यूनाईटेड स्टेटस एजेंसी फार इंटरनेशनल डेवलप्मेंट) की दो सदस्यीय टीम ने जायजा लिया।

टीम में शामिल जितेंद्र कतरे व शौरित्र बाजपेयी ने सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट व सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने ठोस अपशिष्ठ कचरा प्रबंधन इकाई के कार्य पर संतोष व्यक्त किया। लेकिन सेप्टेज ट्रीटमेंट प्लांट के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।

कहा कि जल्द से जल्द शेष कामों को पूरा कर प्लांट का संचालन शुरू करें। इसके बाद टीम ने अमृत योजना 2.0 के तहत घनघौर स्थित तालाब व कुंडा बांध का निरीक्षण किया। टीम ने तालाब के के जीर्णोद्वार व सौंदर्यीकरण कार्य में तेजी लाने को कहा। इसके अलावा शिवगंगा तालाब, मानसिघी, जलसार, छत्तीसी, बत्तीसी का निरीक्षण किया। टीम ने सभी तालाबों को एक-दूसरे को जोड़ने का प्रस्ताव दिया ताकि जलस्तर बना रहे।
साथ ही टीम ने वार्ड नंबर-34 स्थित चौबे बांध का जीर्णोद्वार व सौंदर्यीकरण कार्य कराने का प्रस्ताव दिया।
मौके पर कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार सिंह, सहायक अभियंता वैदेही शरण, अर्बन प्लानर मंजू कुमारी, नगर प्रबंधक सुधांशु शेखर, कनीय अभियंता प्रफुल्ल राय, जुडको के रोहित कुमार सहित एमएसडब्ल्यूएम के प्रतिनिधि मौजूद थे।


