
Deoghar: देवघर- गिरिडीह न्यू बाईपास सड़क पर रोहिणी के पास एक पिकअप वेन अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप वैन पर सवार बोकारो जिला के 09 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही साइबर थाना के एसआई हरीश कुमार सिंह और पुष्पेश्वर दास निजी वाहन से घटनास्थल पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में रेशमा कामी, सोनी देवी, रानी देवी, संतोषी देवी, लालजीत भुइयाँ, 6 वर्षीय खुशी कुमारी, राहुल कुमार, किशोर भुइयाँ, जागेश्वरी देवी के नाम शामिल है। सभी बोकारो जिला के दुग्धा थाना क्षेत्र के दामोदा कोलियरी के रहने वाले हैं।

घायलों ने बताया कि सभी लोग सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा धाम में पूजा किया उपरांत बासुकीनाथ में भी पूजा कर वापस लौट रहे थे। कुछ देर के लिए तपोवन में भी घूमने गए।
वहां से वापस बोकारो लौट रहे थे उसी क्रम में न्यू बाईपास सड़क पर रोहिणी के पास पिकअप वेन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में सभी लोग घायल हो गए। समाचार लिखे जाने तक सभी का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा था।


