
Deoghar: कपंनी के सामान को चोरी कर ट्रक में लोड कर ले जा रहे प्रोजेक्ट मैनेजर और इंजिनियर को सामान के साथ नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया।

जेल गये आरोपी का नाम प्रोजेक्ट मैनेजर संटू दास साकिन राजनगर थाना ककदीप जिला परगना साउथ, इंजिनियर सुष्मित घोष साकिन सिउढ़ी जिला वीरभूम पंश्चिम बंगाल का रहने वाला है।

बताते चलें कि इसे लेकर सिंघल इंटरप्राईजेज के साइट मैनेजर एयरपोर्ट रोड रांची निवासी योगेश नन्द पांडेय ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि बैजनाथपुर मलहरा रोड में कपंनी का कार्य चल रहा है। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि प्रोजेक्ट मेनेजर और इंजिनियर के द्वारा कपंनी का एलईडी टीवी 65 इंच, सोफा, ऑफिस चेयर, रेड नीट कैब कपनी का पीवीसी वायर 200 मीटर, ब्लेक पीवीसी वायर 100 मीटर, नेटवर्किंग वायर एक बंडल, लॉंग नोज बेसिन टैब, नेटवर्क कनेक्टीविटी फेन एवं अन्य सामान को चोरी कर ट्रक में लोड कर ले जा रहा है।
जानकारी मिलते ही इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दिया। पुलिस ने राजाबगीचा नगर निगम कार्यालय के पीछे से दोनों को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथ पकड़ा गया।


