
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना पुलिस ने रविावार की रात को ठाढीदुलमपुर इलाके में टोटो चालक से छिनतई करने के आरोप में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। हिरासत लिया गया संदिग्ध ठाढ़ी दुलमपुर का रहने वाला है। पुलिस उससे पुछताछ करने में जुटी है।

बताते चलें कि घनघोर निवासी टोटो चालक मनीष कुमार दास रविवार की रात करीब 10 बजे वापस घर घनघोर जा रहा था। उसी दौरान तीन युवक ने बिजली कोठी के पास उसे जबरन रोक दिया और ठाढ़ीदुलमपुर गैस गोदाम के पास चलने को कहा। उसने जब जाने से मना किया तो तीनो मिलकर उसके साथ मारपीट करने लगे और पिस्टल सटा दिया। जब वह तीनों को लेकर गैस गोदाम के पास पहुचा तो उसे रूकने को कहा। टोटो रोकने बाद तीन ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए उससे 1700 रूपया नकद की छिनतई कर ली।

टोटो चालक ने तीनों बदमाशों की पहचान करते हुए कुंडा थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।


