
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के जलसार पार्क के पास एक महिला के गले से ढाई लाख की कीमत का सोने का चेन व लॉकेट की छिनतई कर लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर राय एंड कंपनी मोड़ निवासी स्वीटी जैन ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि हर दिन की भांति सोमवार को भी मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। इस दौरान सुबह 7:25 मिनट के आसपास बिना नंबर के काले रंग की बाइक सवार दो बदमाशों ने गले से चेन जिसमे लॉकेट लगा था, छिनतई कर फरार हो गया। चेन व लॉकेट की कीमत लगभग ढाई लाख रुपया बताई है। आवेदन लेकर नगर पुलिस छानबीन में जुट गई है।



