
Deoghar: देवघर नगर थाना से महज 500 मीटर दुरी पर बैधनाथ धाम रेलवे स्टेशन के पास स्थित चित्रावली नामक दुकान में शनिवार कि अहले सुबह चोरों ने शटर तोड़ कर चोरी को अंजाम दिया है।

चोर पांच से छह कि संख्या में लगभग तीन बजे सुबह बोलबम कि ड्रेस में पहुंचे थे। चोर चोरी करते दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। चोरों ने दुकान के गल्ले से लगभग 20 हजार रूपये कि चोरी कर ली।

घटना कि जानकारी मिलते ही नगर पुलिस दुकान पहुंची और मामले की जांच किया। पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने में जुट गई है।
मामले को लेकर दुकान के मालिक वीरेंद्र सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।


