
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के भंडारकोला में आपसी विवाद में जमकर मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान जमकर तलबार बाजी हुई। इस घटना में शिवम मंडल सहित कई लोग घायल हो गये। सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं गंभीर रूप से घायल शिवम मंडल को बेहतर इलाज के लिये कुंडा स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शिवम मंडल के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह कंचन मंडल, संतोष मंडल, कुसमी देवी और पिंकी देवी ने मामली विवाद में शिवम मंडल, अंजना देवी, यशोदा देवी और राधा देवी को तलवार, भुजाली , लाठी , डांडा से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसे लेकर कुंडा थाना में आवेदन देर शिकायत किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


