
Deoghar: साइबर अपराधी की तलाश में मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर जिला के परसियोनी थाना की पुलिस टीम देवघर नगर थाना पहुंची। टीम एसआई दिलीप कुमार बसोड़े की नेतृत्व में पहुंची।

बताया जाता है कि परसियोनी थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति के खाता से 50 हजार की साइबर ठगी की गयी थी। ठगी किये गये रूपये को देवघर के पंजाब नेशलन बैंक के एटीएम से निकासी किया गया था।

बताया जाता है कि उक्त साइबर अपराधी की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस गिरिडीह, जामताड़ा, बंगाल में छापामारी करने के बाद देवघर पहुंची थी।


