Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के ताराबाद टोला जियापानी में एक घर पर गोली चलाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर रिखिया थाना में मामला दर्ज कराया गया है। मामला तारबाद जियापानी निवासी अभिषेक मंडल ने दर्ज कराया है।
कहा है कि 10 अगस्त को वह अपने भाई सोनू कुमार के साथ कमरे में सोया हुआ था। अहले सुबह करीब 3.30 बजे डोर बेल बजने की आवाज सुनाई दिया तो वह उठ गया। उसके बाद वह कमरे के खिड़की के पास पहुंचा और कौन है कहकर आवाज दिया। उसी दौरान ताराबाद निवासी भिखरी यादव खिड़की से गोली चला दिया। गोली चलते समय वह दिवार की आड़ में था इसलिये वह बच गया।
कहा है कि गोली कमरे में लगे शीशे के पर्टिशन एवं पर्दा को छेदते हुए दीवार पर जा लगी। गोली की आवाज सूनकर घर के अन्य सदस्य जग गये। सभी लोग छत पर चढ़ गये और वहां लगे लाईट को जलाया तो रौशनी में भिखारी यादव काले रंग की बाइक से भागते हुए देखा गया। इधर रिखिया पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।