
Deoghar: देवघर नगर थाना में रंगदारी की मांग को लेकर दिनदहाड़े दहशत फैलाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला आंवतिका गली निवासी ड्राइफ्रूट्स विक्रेता शिवम खोवाल ने दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि 6 जुलाई को दिन के 3.45 बजे सूरजमल रोड स्थित अपने दुकान में था। उसी दौरान गोस्टो बिहारी लेन निवासी सत्यम राय बड़ा बाजार निवासी राजकुमार साह दुकान में जबरन पिस्टल लेकर घूस गया और एक युवक जिसका नाम छोटू धपरा है बाहर खड़ा था।

दोनों युवक दुकान में घूस गया और सौरव पलिवार और आर्दश तिवारी का नाम लेकर कहा कि तुम दुकान से बहुत कमा रहा है। दुकान चलाना है तो पांच लाख रूपये रंगदारी देना होगा। इतना कहने के बाद दोनों ने दुकान के अंदर एक पर्चा फेंक दिया जिसमें रंगदारी एवं धमकी भरा शब्द लिखा हुआ था।
इसके बाद धमकी देते हुए वे लोग फायरिंग करते हुए भाग निकले। कहा है कि इस घटना से घर परिवार के सभी सदस्ये काफी डरे हुए हैं।इस मामले में नगर पुलिस ने क्लब ग्राउंड इलाके से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है जिससे पुछताछ करने में जुटी है।


