
Deoghar: देवघर जिले कि कुंडा थाना पुलिस किशन सिंह उर्फ सतिश हत्याकांड मामले में अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर अपना हाथ मलते रह गयी और अप्राथमिक दो आरोपियों ने शुक्रवार को देवघर कोर्ट में सरेंडर दिया। सरेंडर करने वाले आरापियों में लक्ष्मीपुर चौक निवासी गौरव झा और चांदनी चौक निवासी रौशन मिश्रा उर्फ नेहाल के नाम शामिल हैं।

बताते चलें कि 20 जून 2023 को देवसंघ सातर रोड स्थित माया पहाड़ी और दयाल गार्डन के बीच स्थित झरिया बागान में रिखिया थाना क्षेत्र के रामपुर मोहल्ला निवासी फर्नीचर दुकानदार किशन सिंह उर्फ सतीश की पत्थर से कूच कर निर्मम हत्या कर दी गई थी।

हत्याकांड के डेढ़ माह से ज्यादा गुजर जाने के बावजूद भी कुंडा पुलिस के हाथ हत्यारों तक नहीं पहुंच पाई थी। इधर हत्या कांड के अप्राथमिक अभियुक्त गौरव झा और रौशन मिश्रा उर्फ नेहाल ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
बताते चलें कि घटना के दूसरे दिन पुलिस को कुछ संदिग्ध अपराधियों का सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त हुआ था। इसके बावजूद भी पुलिस उन्हें पकड़ने में नाकाम साबित हुई थी। बताते चलें कि इसे लेकर कुंडा थाना मृतक के पिता प्रदीप सिंह के बयान पर कांड संख्या 110/23 में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।



