
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर चौक स्थित कैकई धर्मशाला के पास ऑटो चालक और काँवारिया के बीच किराए के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में एक कांवरिया घायल हो गया। घायल कांवरिया का नाम टिंकू मंडल है जो पाकुड़ जिला का रहने वाला है। घायल कांवरिया के साथ आए अन्य साथियों ने मिलकर कईकई धर्मशाला के पास सड़क को जाम कर दिया।

जाम की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पवन कुमार नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, एसआई सुमन कुमार एसआई कुमार अभिषेक तथा पीसीआर के पदाधिकारी एएसआई ओमप्रकाश सिंह सदलबल घटनास्थल पहुंचे। करीब आधे घंटे तक सड़क को जाम कर दिया गया।

पुलिस पदाधिकारियों के समझाने बुझाने पर सभी श्रद्धालु जाम स्थल से उठे। पुलिस द्वारा घायल कांवरिया टिंकू मंडल को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।
वही मौके पर से ऑटो चालक फरार हो गया। घायल काँवारिया ने बताया कि उसके साथ रड और डंडे से मारपीट किया गया है। इधर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।


