Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के नीलकंड विहार इलाके से घर के सामने खड़ी एक बाइक चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। बाइक चोरी करते चोर सीसीटीवी में कैद हो गया।
इसे लेकर नीलकंठ विहार निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। कहा है कि 3 अगस्त की सुबह 9:00 बजे अपने बाइक को घर के बाहर खड़ा किया था और अंदर चला गया।
कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो बाइक अपने स्थान से गायब थी। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। मामला दर्ज कर नगर पुलिस बाइक की खोजबीन में जुट गई है।