
New Delhi: मंगलवार को नई दिल्ली में देवघर डीसी मंजूनाथ भजंत्री को एक्सीलेंस इन गवर्नेस अवार्ड (Excellence in Governance Award) से नवाजा गया है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) ने यह अवार्ड इंडियन एक्सप्रेस (Indian Express) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया।

मंजूनाथ भजंत्री को यह अवार्ड एमएसएमइ केटेगरी में मिला है। “देवघर मार्ट” के जरिए लघु व कुटीर उद्यमियों को इंटरनेशनल मार्केट से जोड़ने की दिशा में किये गये काम के लिए डीसी मंजूनाथ भजंत्री को उपरोक्त अवार्ड से सम्मानित किया गया है। सम्मान समारोह में ‘देवघर मार्ट’ पर एक लघु फिल्म भी दिखायी गयी।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा “Excellence in Governance Awards” की MSME श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ठ उपायुक्त/जिलाधीश से मंजूनाथ भजंत्री को नवाजा गया है।
डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने अवार्ड मिलने के बाद इसका श्रेय झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव, राज्य सरकार, वरीय अधिकारियों, देवघर के वासियों सहित इस अभियान से जुड़े लोगों को धन्यवाद कर दिया। साथ ही कहा कि जब हमारे प्रयासों से आम लोग लाभान्वित होते हैं, और देवघर के पेड़ा जैसी चीजों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल पाती है, तो यह अपने आप में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है।


