
Deoghar: देवघर जिले करौं थाना क्षेत्र के रहने वाले एक शिक्षक के खाता से एटीएम का क्लॉन (ATM clone) बनाकर लगभग 5.13 लाख रूपये की ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर कमलकर डी स्कूल के शिक्षक करौं थाना क्षेत्र के लक्ष्णाडीह गांव निवासी सुशील कुमार किस्कू ने साइबर थाना में शिकायत किया है।

कहा है कि उसके एचडीएफसी बैंक मधुपुर के खाता में कूल 896461 रूपया जमा था। एटीएम के लिये भी उसने पहले आवेदन दिया था। लेकिन समय पर एटीएम नहीं मिलने पर बैंक के पदाधिकारी से संपर्क किया तो बताया गया कि उसके घर के पता पर पोस्ट के माध्यम से एटीएम को भेज दिया गया है। जब वह जनवरी 2023 में करौं स्थित पोस्ट ऑफिस में पता लगाने गया तो प्यून के द्वारा बताया गया कि उसका एटीएम आ गया।

प्यून के द्वारा एटीएम को दिया जिसका लिफाफा काफी मोड़ा हुआ था। कहा है कि 27 जनवरी को पहली बार देवघर में एटीएम के माध्यम से एक बार 9 हजार और एक हजार निकाला था। 28 जुलाई 2023 को उसे आभास हुआ की उसके खाता में बहुत कम राशि है। उपरांत उसने बैंक से स्टेटमेंट निकाला।
जिसमें जामताड़ में स्थित एटीएम से उसके खाता से लगभग 5.13 लाख रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी है। कहा है कि उसके खाता से एटीएम के माध्यम से जमाताड़ा स्थित एटीएम से 61 बार में रूपये की निकासी की गयी है।


