Deoghar: आज देवघर के लिए ऐतिहासिक दिन है। देवघर एयरपोर्ट (Deoghar Airport) पर यात्रियों को लेकर पहली फ्लाइट महज कुछ देर में पहुँचने वाली है। कोलकाता से देवघर के लिए इंडिगो (Indigo) की पहली फ्लाइट यात्रियों को लेकर उड़ान भर चुकी है। ख़ास बात ये है कि 76 यात्रियों के साथ नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) भी विमान में मौजूद हैं।
देवभूमि पर यात्रियों को लेकर पहला विमान पहुँच रहा। जिसका भव्य स्वागत देवघर एयरपोर्ट पर किया जायेगा। वॉटर सैल्यूट के साथ देवघर पहुँचने वाली पहली फ्लाइट का स्वागत किया जायेगा। फ्लाइट कोलकाता से 10.15 में उड़ान भर चुकी है और देवघर 11.15 में पहुंचेगी। देवघर एयरपोर्ट पर विमान के स्वागत के लिए तमाम तैयारियां की गयी है।
वहीं, कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो के अधिकारियों ने बकायदा केक काट कर फ्लाइट को देवघर के लिए रवाना किया। बता दें कि हवाई यात्रा को लेकर इंडिगो का यह 99वां डेस्टिनेशन है।