
Deoghar: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीर नगर चौक के पास स्थित सिरसा नुनथर गांव के पास बुधवार की देर शाम को घटी। मृतक का नाम जागेश्वर राय है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिरसा नूनथर घर आने वाला है।

परिजनों ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता था। बुधवार की शाम को वह तीरनगर चौक से कुछ सामान खरीद कर घर वापस लौट रहा था। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन चालक उसे जोरदार धक्का मारकर फरार हो गया।

घटना में हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही घर वाले सब घटनास्थल पहुंचे और रात को उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में देर रात को उसकी मौत हो गई।
इधर जानकारी मिलते ही बैधनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया



