
Guwahati: फरार CFI (PFI की छात्र शाखा) के सदस्य अमीर हमजा (27) को असम पुलिस ने कर्नाटक में भूमिगत रहने के दौरान बेंगलुरु पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया है। अमीर हमजा बाक्सा जिला के सालबाड़ी थानांतर्गत डीटीबीएम नबजागरन हाई स्कूल, भाकुमारी का निवासी है।

गुवाहाटी पुलिस ने बताया कि हमजा को बीती रात गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध केस संख्या 02/2022 के तहत 120बी/124ए/153ए/353 आईपीसी आर/डब्ल्यू की धारा 18 के यूए(पी) अधिनियम, 1967 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे बेगलुरू के बेल्लंदूर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद हमजा को आज अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट बेंगलुरु की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिनों की ट्रांजिट रिमांड न्यायालय ने असम पुलिस को सौंप दिया।
उसे सोमवार को सीजेएम कोर्ट गुवाहाटी के समक्ष पेश किया जाएगा। पीएफआई पर बैन के बाद से वह फरार था। हमजा त्रिपुरा के कुछ परिवारों के साथ बेंगलुरु में छिपा हुआ था। असम पुलिस ने बेंगलुरु पुलिस की मदद से उसका पता लगाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।(Hs)



