Deoghar: देवघर नगर थाना में दहेज उत्पीड़न को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा परम प्रकाश नंद झा पथ देवघर निवासी रायशा भारती ने दर्ज कराया है। कहा है कि उसकी शादी हिन्दू रीति रिवाज के साथ 25 जनवरी 2019 को बिहार के बांका जिला के बौंसी थाना क्षेत्र के गुरिया निवासी अभिषेक कुमार झा के साथ संपन्न हुई थी। शादी के वक्त उसकी मां वीणा पानी झा ने तोहफा स्वरूप 20 लाख रुपये नगद और 7 लाख का जेवरात ससुराल वाले को दिया था।
महिला का कहना है कि शादी के बाद जब वह अपने ससुराल गई तो अभी दो-तीन दिन ही हुआ था कि पति अभिषेक झा, ससुर राजीव नारायण झा, सास अपर्णा झा, देवर अभिजीत झा, चचेरा ससुर संजीव झा सभी गुरिया थाना बौंसी, ननद नेहा झा, नंदोई कुणाल दीक्षित निवासी जिनिया टावर गौर सौन्दर्यरम नोएडा यूपी के द्वारा दहेज के रूप में मायके से 22 लाख रुपया मांगने को कहने लगे। कहा कि नहीं लाओगी तो तुम्हे जान से मार देंगे। इस दौरान काफी प्रताड़ित करने लगे। 15 दिन बाद उसके पति यूके नौकरी करने चले गए। जाते समय उसने कहा कि 4 माह बाद तुम यूके आ जाओगी।
उसने बताया कि पति के कहने पर वह मार्च 2019 में जेईएलटीएस का एग्जाम देने दिल्ली गई और अपने नंदोई के यहां रुकी थी। वहां भी नंदोई और ननद के द्वारा रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया। इसकी जानकारी उसने अपनी मां को दिया तो वह उसे वापस देवघर आने को कहा। वह वापस लौटकर देवघर आ गई। उसके बाद अपनी मां और मामा के साथ ससुराल गई। लेकिन वहां ससुराल के परिजनों ने उसके साथ गली गलौज के साथ- साथ मारपीट भी किया।
कहा है कि कितने बार पंचायत के माध्यम से संबंध को बेहतर करने का प्रयास किया गया लेकिन ससुराल वाले मानने को तैयार नहीं हुए। मामला दर्ज कर नगर पुलिस पड़ताल में जुट गई है।