
Deoghar: श्रावणी मेला ड्यूटी कर रहे दो जवान को आपस में लड़ाई करना उस समय महंगा पड़ गया जब एसपी ने जांच के बाद दोनों को 15 दिनों तक दो घंटे की फटीक ड्यूटी करने का आदेश जारी कर दिया।

बताते चलें कि दो दिन पूर्व श्रावणी मेला को लेकर डाबरग्राम के पास बनाये गये पुलिस कैंप में एक जैप और दूसरा जिलाबल का जवान आपस में किसी बात को लेकर भीड़ गये। वहां उपस्थित अन्य सहर्मियों ने दोनों समझा बुझा कर शांत कराया। इसकी जानकारी किसी ने देवघर एसपी को दे दी।

जानकारी होते ही एसपी ने सुभाषचन्द्र जाट ने मामले की जांच कराई। जांचोपरांत दोनों को 15 दिनों तक दो घंटे की फटीक ड्यूटी करने का आदेश जारी कर दिया।


